Advertisement

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर बादल और कोहरा छाया…

उज्जैन। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली जिसके चलते गुरुवार को मौसम अचानक फिर बदल गया। आसमान में बादल छाए और सुबह कोहरे की आगोश में लिपटी रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा के कारण गर्म कपड़ों में लिपटे होने के बावजूद शहरवासियों को कंपकंपी छूटती रही। ऐसे में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। हालांकि, बादल छाने से रात के तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई और गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यंत्रमहल मार्ग स्थित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के चलते मौसम में बदलाव आया है। बादलों छाने के कारण रात का तापमान बढ़ेगा और दिन का कम हो जाएगा। हल्की बारिश भी हो सकती है। संभवत: कल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद यह खुलेगा जिससे तापमान फिर से तेजी से नीचे लुढ़केगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review