Advertisement

बेटी के सामने आया पिता को अटैक, मौत, CCTV वीडियो आया सामने

उज्जैन :नेहरू नगर में बेटी के सामने ही एक युवक को हार्ट अटैक आ गया। वह बाजार में गया था। उसे दौरान अचानक अटैक आया । जिससे मौके पर मौत हो गई है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। युवक का नाम विजय ढोली है और घटना बीती रात की है।नागझिरी थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय ढोली निवासी नेहरू नगर का रहने वाला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

जो बीती रात बेटी के साथ घर के नजदीक दूध की देरी पर सामग्री खरीदने पहुंचा था। जहां युवक अचानक जमीन पर गिर गया । तत्काल उसे अस्पताल रहागीरों ने भिजवाया था । लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। डॉक्टर का कहना है कि युवक को अचानक अटैक आया जिससे उसकी मौत हुई है।

नागझिरी थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, विजय ढोली नेहरू नगर का निवासी था। बीती रात वह अपनी बेटी के साथ घर के नजदीक एक डेयरी पर आया था। वहां उसने सामान खरीदने के लिए जैसे ही जेब से रुपए निकाले, कुछ ही मिनटों बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा।

Advertisement

डॉक्टरों का कहना है कि युवक को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक विजय ढोल बजाने का काम करता था।

Advertisement

Related Articles

Write a review