Advertisement

कन्वेयर बेल्ट में फंसने से हुई मौत के मामले में ठेकेदार पर एफआईआर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम नागझिरी में गिट्टी की खदान में मशीन पर काम करते समय कनवेयर बेल्ट में फंसने से हुई मजदूर के मामले में लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने 17 दिन बाद ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उन्हेल पुलिस ने बताया कि ग्राम नागझिरी स्थित गिट्टी खदान में बिक्रम पिता बनकानिधि डिगार (23) निवासी ग्राम गोडभंगा जिला मयूरभंज (ओडिशा) की 24 जनवरी को मशीन पर काम करते समय कनवेयर बेल्ट में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो इसमें ठेकेदार की लापरवाही सामने आई। घटना के 17 दिन बाद मंगलवार को ठेकेदार ओरूप बाउल निवासी पश्चिम बंगाल के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरक्षक जितेंद्र पाल ने बताया कि फिलहाल ठेकेदार पकड़ में नहीं आया है लेकिन जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review