Popup Image
Advertisement

जिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजात झुलसे, 1 की मौत

छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में शुक्रवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में तीन नवजात बच्चे आ गए। तीनों की उम्र 6 से 12 दिन के बीच बताई गई है।

Advertisement

घटना के बाद बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सुबह करीब 5 बजे तीनों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।

डॉक्टर कंचन दुबे के मुताबिक, बच्चों के शरीर का कितने प्रतिशत हिस्सा झुलसा है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों को जबलपुर रेफर किया गया।

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार NICU में एक प्लग में शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसके बाद उस डोली में आग लग गई, जिसमें तीनों बच्चे थे। आग धीरे-धीरे डोली में लगे प्लास्टिक और कपड़ों तक पहुंच गई।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें