गर्भवती पत्नी को पीटा लिवर फटने से मौत

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में पति ने गर्भवती पत्नी को इतना पीटा कि उसका लिवर फट गया। गंभीर हालत में महिला को भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। महिला 8 माह की गर्भवती थी। पेट में पल रहे नवजात की भी जन्म से पहले मौत हो गई। घटना पातालेश्वर की है। कुंडीपुरा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सोनिया (19) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सिवनी की रहने वाली थी। शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान हैं। उसने आरोपी निहाल करोसिया से सालभर पहले लव मैरिज की थी।
Advertisement
Advertisement

