Popup Image

21 वर्षीय विवाहिता ने जहर खाया, उपचार के दौरान हुई मौत

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। माधव नगर पुलिस ने शव का पीएम कराया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि रीना पति अजय चौहान (21) निवासी अहमदपुरा देवास ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार को जहर खा लिया था। देर रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रीना का मायका हीरामिल की चाल देवासगेट क्षेत्र में है।उसके भाई सुनील ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

नाबालिग बालिका मिली

Advertisement

उज्जैन। तराना थाना क्षेत्र से लापता एक बालिका का पता पुलिस ने महज २४ घंटे में लगा लिया। दरअसल, नाबालिग की मां ने पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश की और उसे ढूंढ निकाला। इस मामले में संदेही घनश्याम मालवीय की तलाश की जा रही है। छडावद का रहने वाला घनश्याम फरार है।

तलवार लेकर घूम रहा था, पुलिस ने दबोचा

Advertisement

उज्जैन। नागझिरी पुलिस ने तलवार लेकर क्षेत्र में घूम रहे एक बदमाश को रात्रि गश्त के दौरान दबोच लिया। उसने टी-शर्ट के पीछे पीठ में लोहे की तलवार छिपा रखी थी। आरोपी का नाम गोविंद पिता बाबूलाल है। 32 साल का गोविंद सुतवाड़ा बड़ौद का रहने वाला है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें