गंभीर डेम में 4 दिनों में बढ़ा 257 एमसीएफटी पानी

उज्जैन। बारिश के दौर का असर गंभीर डेम पर साफ दिखाई देने लगा है। महज चार दिनों के भीतर डेम के जलस्तर में रिकॉर्ड 257 एमसीएफटी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 1 जुलाई तक गंभीर डेम में जहां 435 एमसीएफटी पानी था, वह 5 जुलाई को बढ़कर 692 एमसीएफटी तक पहुंच गया है। यह जलस्तर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।

Advertisement
पिछले साल 5 जुलाई को डेम में केवल 295 एमसीएफटी पानी ही दर्ज किया गया था। बारिश की लगातार आवक से जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि शहर के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। यदि आने वाले दिनों में भी ऐसी ही झमाझम बारिश जारी रही, तो गंभीर डेम जल्द ही अपनी 2250 एमसीएफटी की पूर्ण भंडारण क्षमता को छू लेगा।
Advertisement









