Advertisement

सड़क पर ड्रिल करने के बाद रिपेयरिंग में लापरवाही

मिट्टी के नमूने लेने के लिए आगर रोड पर जगह-जगह खोदी गई है सड़क

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदिरा नगर मकोडिय़ा आम से इंदौर गेट तक बनने वाले एलिवेटेड ब्रिज के लिए इन दिनों निर्माणकर्ता कंपनी द्वारा मिट्टी के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके लिए सड़क पर कई जगह होल किए गए हैं। लेकिन काम पूरा होने के बाद इन्हें ठीक से रिपेयर नहीं किया जा रहा है, जिससे इस व्यस्ततम मार्ग पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

मकोडिय़ा आम (आगर रोड) से लेकर इंदौर गेट तक बनने वाले प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज के लिए मिट्टी परीक्षण (जियोटेक्निकल इन्वेस्टिगेशन) का काम चल रहा है। पिलर के लोड और नींव की क्षमता तय करने के लिए लगभग 100 स्थानों से मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। जिससे ब्रिज के पिलर की मजबूती, मिट्टी की भार वहन क्षमता और पिलर्स के बीच की डिजाइन तय करने में सुविधा होगी। कंपनी द्वारा यहां पिछले एक महीने से सड़कों को जगह-जगह ड्रिल कर मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। लेकिन नमूने लेने के बाद उस जगह को ठीक से रिपेयर नहीं किया जा रहा है।

Advertisement

कई जगह बैरिकेड्स लगाकर छोड़ा
काम होने के बाद निर्माण कर्ता कंपनी द्वारा उस जगह को बेरिकेड्स लगाकर छोड़ दिया गया है। रात में इस रोड पर अकसर अंधेरा होता है। ऐसे में कोई भी वाहन चालक इस बेरिकेड्स के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। ड्रिल के वक्त निकलने वाला मलबा और गिट्टी-चूरी भी मौके से साफ नहीं की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें