Advertisement

लो टेंशन लाइन की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत

पंप से बाइक में पेट्रोल लेकर लौट रहे थे, पैर में उलझ गया था खुला तार

 

Advertisement

ईई बोले…नगर निगम के डिवाइडर मीटर में फाल्ट से टूटकर पानी से भरे गड्ढे में पड़ा था तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बीती रात सेंटिंग ठेकेदारी करने वाले युवक की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना था कि 11 केवी की लाइन टूटकर उसके हाथ पर गिरी थी जबकि एमपीईबी के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि नगर निगम के डिवाइडर में लगे मीटर में फाल्ट के बाद लो टेंशन लाइन का तार टूटकर पानी से भरे गड्ढे में गिरा था जिसकी चपेट में युवक आया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

छोटू उर्फ आशिक पटेल 34 वर्ष निवासी कालियादेह महल सेंटिंग ठेकेदार था। उसकी इंदौर रोड पर साइट चल रही थी। छोटू अपने दोस्त साहिल व शोएब के साथ बाइक से घर लौट रहा था। उसने हरिफाटक रोड स्थित पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाया और ब्रिज की तरफ बढ़ा तभी डिवाइडर के पास से गुजरते समय करंट की चपेट में आ गया। बाइक गिरने के पहले पीछे बैठे दोस्त कूद गये। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गड्ढे में गिरे बिजली के तार से पानी में करंट फैला था। उसी गड्ढे में गिरकर छोटू करंट की चपेट में आया जिससे उसकी मृत्यु हुई।

लोगों ने बंद की लाइट
छोटू पटेल के भाई शेखर पटेल ने बताया कि साहिल व शोएब ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हुई लेकिन किसी को समझ नहीं आया कि छोटू को कैसे बचाएं। लोगों ने एमपीईबी में फोन लगाया, पुलिस को सूचना दी। पुलिस तो मौके पर पहुंच गई लेकिन 30 मिनट तक एमपीईबी से कोई नहीं आया। किसी व्यक्ति ने करंट के तार को हटाया। जिसके बाद पुलिस शव लेकर अस्पताल पहुंची।

Advertisement

बच्चें के सिर से उठा साया

शेखर पटेल ने बताया कि छोटू घर में इकलौता कमाने वाला था। उसकी पत्नी, 3 बच्चों के अलावा वृद्ध माता-पिता हैं। हादसे में मृत्यु के बाद उसके परिजनों के सामने आर्थिक संकट आ गया है।

फाल्ट के बाद टूटा था तार
बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री जयेन्द्र ठाकुर ने बताया कि हमारी टीम ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी जिसमें स्पष्ट हुआ कि नगर निगम के डिवाइडर में विद्युत मीटर लगा है। जिसके तार में शार्ट सर्किट होने के बाद लो टेंशन लाइन का एक तार टूटकर डिवाइडर के पास पानी से भरे गड्ढे गिरा था। इसके पास से छोटू पटेल बाइक से गुजरा। इस दौरान हल्का करंट पानी में प्रवाहित हो रहा था। उसी की चपेट में आने से छोटू पटेल दुर्घटना का शिकार हुआ। घटना स्थल के आसपास 11 केवी की कोई लाइन नहीं है। फिलहाल लाइन को बंद करा दिया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें