Popup Image
Advertisement

छात्रा को पिस्टल दिखाकर जबरन कार में खाचरौद ले जाकर दुष्कर्म

परिजन बदमाश के चंगुल से छुड़ाकर लाये, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

उज्जैन। दानीगेट क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा को खाचरौद के युवक ने 19 जून को छोटे पुल पर बुलाया और अपनी फारच्यूनर कार में अपहरण कर खाचरौद स्थित घर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने परिजनों को स्वयं के खाचरौद में होने की सूचना दी जिसके बाद उसके परिजन बदमाश के चंगुल से युवती को छुड़ाकर उज्जैन लाये और महाकाल थाने पहुंचकर बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कराया।

गिरफ्त में आये आरोपी से पूछताछ

Advertisement

पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी तनिष्क के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद वारदात में प्रयुक्त कार व पिस्टल भी जब्त की जाएगी। मामले में जांच जारी है।

बंधक बनाकर दुष्कर्म

Advertisement

तनिष्क ने छात्रा को घर में ही बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। छात्रा ने मौका पाकर परिजनों को स्वयं के खाचरौद में होने की सूचना दी तो उसके परिजन खाचरौद पहुंचे लेकिन तनिष्क ने उन्हें भी छात्रा का वीडियो वायरल करने की धमकी दी इस कारण छात्रा उनके साथ वापस घर नहीं लौटी। 22 जून को छात्रा की बहन व चाचा तनिष्क के घर गये और उसके चंगुल से छुड़ाकर छात्रा को महाकाल थाने लेकर पहुंचे और तनिष्क के खिलाफ केस दर्ज कराया।

अश्लील वीडियो डिलीट करने के बहाने मिलने बुलाया

युवती ने परिजनों के साथ महाकाल थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि तनिष्क पिता शांतिलाल मूणत निवासी खाचरौद से जनवरी माह में सगाई की बात चल रही थी तभी से उसका परिचय हुआ था। तनिष्क ने उसके मोबाइल में युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था। उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर तनिष्क छात्रा को परेशान कर रहा था।

19 जून को तनिष्क ने छात्रा को फोन पर कहा कि मुझसे मिलने छोटे पुल पर आओ, तुम्हारे सामने वीडियो डीलिट कर दूंगा। छात्रा उससे मिलने गई तो तनिष्क अपनी फारच्यूनर कार लेकर खड़ा था। उसने छात्रा को जबरन कार में बैठाया और पिस्टल दिखाकर धमकाने के बाद कार अंदर से लॉक कर ली। पीने का पानी मांगने पर तनिष्क ने छात्रा को नशीला पानी पिला दिया जिसके बाद होश आया तो वह खाचरौद में तनिष्क के घर पर थी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें