Advertisement

बिलासपुर-जयपुर एक्सप्रेस से तस्करी, 13 किलो डोडा चूरा के साथ जीआरपी ने तस्कर को पकड़ा

जयपुर सप्लाय करने जा रहा था, 7 दिन की रिमांड पर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन/नागदा। पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 9 दिन में यह पुलिस की दूसरी कार्रवाई है। सोमवार को ट्रेन से डोडा चूरा की तस्करी करते हुए जीआरपी ने एक युवक को गिरफ्र में लिया है। उसके पास से 13 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया। जिसके बाद प्रकरण दर्ज कर उसे एनडीपीएस कोर्ट उज्जैन में पेश कर किया गया जहां से कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है।

जांच अधिकारी एएसआई कैलाश बारिया ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलासपुर-जयपुर एक्सप्रेस में बड़ी मात्रा में डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। इसके बाद जीआरपी एक्शन में आई और दोपहर 1.1५ बजे नागदा पहुंची बिलासपुर-जयपुर एक्सप्रेस में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जनरल कोच में पि_ू बैग टांगे संदिग्ध युवक नजर आया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसका बैग चैक किया तो उसे १३ किलो डोडा चूरा निकला जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 33 हजार रुपए है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम श्रीपाल उर्फ सिरपाल सिंह पिता बालूसिंह सौंधिया (21) बताया जो राजस्थान के झालावड़ जिले के ग्राम तलावली थाना गंगधार का रहने वाला है। इसके बाद प्रकरण दर्ज कर उसे एनडीपीएस कोर्ट उज्जैन में पेश कर किया गया जहां से कोर्ट ने आरोपी को ७ दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस उसके नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

पहले भी ट्रेन से कर चुका तस्करी
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने चौमेहला से डोडा चूरा खरीदा था जिसे जयपुर में किसी को देना था। आरोपी चौमेहला से सडक़ मार्ग से नागदा पहुंचा और यहां से बिलासपुर-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठ गया। सूत्र बताते है कि आरोपी राजस्थान के जयपुर सहित विभिन्न शहरों में डोडा चूरा बेचता है। पहले भी वह ट्रेन से डोडा चूरा ले जा चुका है लेकिन तब वह पुलिस की नजर से बच गया था। इसके बाद वह अक्सर ऐसे ही डोडा चूरा ले जाने लगा लेकिन इस बार वह पकड़ा गया।

Advertisement

Related Articles

Write a review