Advertisement

पहले दिन लेनी पड़ी मोबाइल और लिस्ट की मदद

रेलवे इंक्वायरी पर आउटसोर्स सेवा शुरू

Advertisement

भाषा और लहजा समझ में नहीं आने के कारण शुरुआत में अन्य प्रदेश से आए यात्रियों को परेशानी हुई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पश्चिम रेलवे के रतलाम डिविजन के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर सोमवार से पूछताछ काउंटर पर आउटसोर्स कंपनी की सेवा शुरू हो गई। पहले ही दिन कंपनी कर्मचारियों को जानकारी देने के लिए मोबाइल और लिस्ट की मदद लेनी पड़ी। फिलहाल इनकी मदद के लिए रेलवे के दो कर्मचारी भी तैनात हैं।

Advertisement

दरअसल, पूछताछ काउंटर पर अब तक रेलवे के बुकिंग एवं चैकिंग स्टाफ के कर्मचारी तैनात रहते थे। इनकी तैनाती का असर बुकिंग एवं चैकिंग पर पड़ रहा था। इसे देखते हुए पूछताछ सेवा हैदराबाद की आउटसोर्स कंपनी के हवाले की गई है। दक्षिण भारत की कंपनी ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर तीन शिफ्ट में छह कर्मचारियों को तैनात किया है। यानी एक शिफ्ट में दो कर्मचारी। सोमवार को निजी कंपनी की सेवा का अक्षरविश्व रिपोर्टर ने जायजा लिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर बने पूछताछ काउंटर पर आउटसोर्स कर्मचारी मोबाइल फोन और लिस्ट देखकर यात्रियों को जानकारी देते रहे।

परंतु किसी दूरस्थ गंतव्य स्टेशन तक कौन सी ट्रेन जाएगी या किस स्टेशन पर ट्रेन बदलना होगी इस प्रश्न का जवाब देने के लिए उन्हें रेल कर्मचारियों की मदद लेना पड़ी। चूंकि उज्जैन मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिक रेलवे स्टेशन है, यहां महाकाल और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और दक्षिण भारत के राज्यों से यात्री आते हैं। गुजरात के अहमदाबाद से आए रमेश भाई ने असारवा जाने के लिए ट्रेन पूछी जवाब में देरी होने के कारण उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और लाइन से बाहर चले गए। पूछने पर उन्होंने कहा इतनी देर लाइन में लगे और जवाब नहीं मिला।

Advertisement

इससे अच्छा तो फोन लगाकर पूछ लेते। अब स्टेशन पर कुली से पूछ लेंगे तो ट्रेन की जानकारी मिल जाएगी, सीट भी दिला देगा। फील्ड ट्रेनिंग दस दिन चलेगी। इंदौर, रतलाम, उज्जैन, दाहोद, नीमच, चित्तौडग़ढ़, देवास, नागदा तथा डॉ. अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशनों के पूछताछ केंद्र आउटसोर्स कंपनी को दिए हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया । सिर्फ कर्मचारी बदले हैं। यात्रियों की सुविधा में कोई कमी नहीं आई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें