Advertisement

पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का बाप भी निकला, पोल खुली तो करने लगा ब्लैकमेल

जल्द शादी कर रहे हैं, कपड़े उतारो: झांसा देकर युवती से कराया न्यूड कॉल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। जीवनसाथी की तलाश में मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाना युवती के लिए खौफनाक साबित हुआ। शादी का झांसा देकर आरोपी ने पहले युवती से अश्लील वीडियो कॉल कराया, फिर शादी और बच्चे का सच सामने आने पर उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। विजय नगर पुलिस ने भोपाल निवासी सन्नी गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

निजी कंपनी में कार्यरत पीडि़ता की पहचान जुलाई 2024 में जीवनसाथी डॉट कॉम पर भोपाल के सन्नी गोस्वामी से हुई थी। बातचीत बढ़ी तो दोनों में वीडियो कॉल्स होने लगीं। जब भी युवती परिवार से बात करने को कहती, आरोपी शादी का वास्ता देता। इसी भरोसे में उसने शादी का हवाला देकर युवती को न्यूड वीडियो कॉल करने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

सच सामने आया, तेवर बदले
सितंबर में युवती को पता चला कि सन्नी पहले से शादीशुदा है और एक बेटे का पिता है। युवती ने जब इस फरेब पर ऐतराज जताया तो आरोपी ने जातिसूचक गालियां दीं और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने साफ कह दिया कि अगर मुंह खोला तो समाज में जीने लायक नहीं छोड़ेगा। परेशान होकर युवती ने 12 सितंबर को नंबर ब्लॉक किया, तो वह सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करने लगा। आरोपी की इन हरकतों से पीडि़ता का परिवार भी भारी मानसिक तनाव में आ गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भोपाल रवाना की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें