ट्रक के गेट से हेल्पर ने लगाई फांसी

उज्जैन। जिस ट्रक पर युवक हेल्पर का काम करता था उसी के गेट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंवासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। पुलिस ने बताया कि बोरखेड़ा सीहोर निवासी 25 वर्षीय विजय उर्फ अरुण पिता भगत मालवीय ट्रक पर हेल्पर का काम करता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
गुरुवार दोपहर उसने खड़े ट्रक के गेट से फांसी लगा ली। कालू राठौर पिता रामचंद्र राठौर ने उसे फांसी पर लटके देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि ट्रक उद्योगपुरी में खड़ा था और ड्राइवर किसी काम से गया हुआ था इसी बीच विजय ने फांसी लगाई। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि विजय किसी महिला के संपर्क में था संभवत: उसी के चक्कर में उसने आत्महत्या की।
Advertisement









