Popup Image
Advertisement

भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा -मोहनिया हाईवे पर दुल्हिनगंज के नजदीक शुक्रवार की अहले सुबह प्रयागराज से लौट रही एक कार पीछे से कंटेनर में घुस गई।

Advertisement

पति-पत्नी और बेटा समेत 6 लोगों की मौत की हो गई। सभी लोग पटना जिले के निवासी हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। बाद में जेसीबी की मदद से कार को हटाकर दबे मृत लोगों के शवों को बाहर निकाला गया।

सभी मृतक पटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र समेत अन्य जगहों के बताए जाते हैं ‌। सभी लोग एक ही परिवार और सगे संबंधी बताए जाते हैं। हादसा सुबह तीन बजे के आसपास का बताया जा रहा है।शुरुआती जांच में हादसे का कारण कार चालक का पलक झपकना बताया जा रहा है। सभी लोग कुंभ स्नान कर घर लौट रहे थे।

Advertisement

जानकारी के अनुसार पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के सुदामा कालोनी निवासी संजय कुमार अपने परिवार और रिश्तेदार के साथ कुंभ नहाने के लिए 19 फरवरी की रात दो अलग-अलग गाड़ियों से प्रयागराज गए थे। कुल 12 से 13 लोग स्कार्पियो और बेलेनो कार में थे।

गुरुवार की रात सभी लोग स्नान कर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार आरा-मोहनिया हाइवे पर दुल्हिनगंज के समीप हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। जिसमें कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। कार संजय कुमार के पुत्र लाल बाबू चला रहे थे। सुबह साढ़े तीन बजे हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। कार में सवार सभी लोगों की जान चली गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें