Advertisement

श्रावण से पहले सख्ती, महाकाल मंदिर के पास होटलों की जांच

दो भोजनालयों से लिए दही और पनीर के सेंपल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

जांच के लिए भोपाल भेजे, नोटिस भी दिए

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित खाना मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को महाकाल मंदिर के आसपास होटलों और रेस्टारेंट्स की जांच की गई। इस दौरान दही और पनीर के सेंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए। सफाई में कमी मिलने पर दो प्रतिष्ठानों को नोटिस भी दिए गए।

Advertisement

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा के नेतृत्व में दशभुजा भोजनालय, जैन भोजनालय, मां चामुंडा भोजनालय, महाकाल रेस्टोरेंट एवं नमकीन भंडार और श्री बड़ा गणेश भोजनालय का निरीक्षण किया। जांच में महाकाल रेस्टोरेंट से दही और श्री बड़ा गणेश भोजनालय से पनीर के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। दोनों प्रतिष्ठानों में कई कमियां मिलीं। खाद्य पदार्थ खुले में रखे मिले और सफाई में कमी थी। कर्मचारियों ने केप और एप्रिन नहीं पहन रखी थी। उनका मेडिकल चैकअप भी करवाया गया था। था। पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था भी नहीं मिली जिसके चलते दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

Advertisement

Related Articles

Write a review