Advertisement

मकान तोड़ने का काम पूरा, अब मलबा उठा रहे

रफ्तार से चल रहा फ्रीगंज ओवरब्रिज के पैरेलल बनने वाले ब्रिज का काम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

7 दिन में पूरा हो जाएगा काम

अक्षरविश्व न्यूज

Advertisement

उज्जैन। उम्मीदों के जिस पुल का भूमिपूजन सीएम ने किया था उसका काम रफ्तार से चल रहा है। फ्रीगंज ओवरब्रिज के समानांतर 91.76 करोड़ रुपए से बनने वाले ब्रिज में बाधा बन रहे मकानों को 19 दिसंबर से तोड़ने का काम शुरू हुआ था जो अब पूरा हो चुका है। जेसीबी और डंपर की मदद से अब मलबा उठाया जा रहा है जो ७ दिन में पूरा हो जाएगा। साइट क्लियर होते ही ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

दरअसल, 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस ब्रिज का भूमिपूजन किया था। ब्रिज दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा जो फोरलेन होगा इसलिए तेजी से काम किया जा रहा है। नया पुल बनने से फ्रीगंज ओवरब्रिज पर यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन भी सुगम होगा।

Advertisement

नगरवन के गेट से शुरू होगा-नया ब्रिज चामुंडा माता मंदिर की ओर स्थित नगरवन के गेट से शुरू होगा। एक ब्रांच मक्सी रोड की ओर होगी, वहीं दूसरी ब्रांच सीधे टॉवर चौराहे तक बनेगी। नए पुल की चौड़ाई 21.40 मीटर होगी। यातायात के लिए दोनों ओर 9-9 फीट का रोड बनाया जाएगा। डेढ़-डेढ़ फीट के फुटपाथ और बीच में 0.40 मीटर का डिवाइडर होगा। ब्रिज पर सेंटर लाइटिंग का प्रावधान भी किया है।

ब्रिज बनने से यह फायदा

नया ब्रिज बनने से फ्रीगंज और पुराने शहर के बीच में नई कनेक्टिविटी हो सकेगी।

पुराने ब्रिज पर यातायात का लोड कम होगा।

वाहन चालकों को आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

Related Articles

Write a review