Popup Image

RBI की बड़ी कार्रवाई! 49 NBFC के लाइसेंस रद्द

RBI (भारतीय रिजर्व बैंक)  ने फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 16 नवंबर को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, RBI ने 49 नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। वहीं, 13 NBFC और एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने खुद ही अपना रजिस्ट्रेशन वापस कर दिया। इस तरह कुल 63 कंपनियां RBI की इस कार्रवाई के दायरे में आई हैं।

Advertisement

RBI के ये आदेश 1 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच जारी किए गए थे। यह कार्रवाई RBI अधिनियम, 1934 के तहत की गई है। इस फैसले के बाद अब इन कंपनियों के लिए NBFC के तौर पर कारोबार करना संभव नहीं होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर RBI ने इतनी बड़ी संख्या में फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ यह कदम क्यों उठाया?

क्यों रद्द किया गया 63 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन?

Advertisement

RBI के नोटिफिकेशन के अनुसार, 49 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है, जबकि 14 कंपनियों ने अलग-अलग वजहों से खुद ही अपना सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन (CoR) वापस कर दिया। इन 14 कंपनियों में से छह ने NBFC का कारोबार बंद कर दिया था। पांच कंपनियों को अब NBFC के तौर पर रजिस्ट्रेशन रखने की जरूरत नहीं थी। वहीं, तीन कंपनियों का विलय हो गया था या वे किसी अन्य कारण से बंद हो गई थीं। इसी वजह से इन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन भी वापस ले लिया गया।

अब क्या काम नहीं कर सकेंगी ये कंपनियां?

Advertisement

RBI ने साफ किया है कि जिन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है, वे अब NBFC के तौर पर काम नहीं कर सकतीं। यानी ये कंपनियां NBFC बनकर लोन देने या फाइनेंस से जुड़ा कारोबार नहीं कर पाएंगी। किसी कंपनी का रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद उसके लिए RBI के नियमों के तहत NBFC का कारोबार जारी रखना संभव नहीं होता। इसलिए ग्राहकों को किसी भी फाइनेंस कंपनी से लेन-देन करने से पहले उसकी रजिस्ट्रेशन स्थिति जरूर जांचनी चाहिए।

किन कंपनियों के नाम शामिल हैं?

कानूनी अस्तित्व खत्म होने की वजह से जिन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया, उनमें ये नाम शामिल हैं:

  • मणिभवनाम होम फाइनेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
  • सन सोर्स लीफिन प्राइवेट लिमिटेड
  • लियानर डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड

वहीं, खुद रजिस्ट्रेशन वापस लेने वाली कंपनियों में अमर प्लाजा एंड होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, विकोनिक व्यापार प्राइवेट लिमिटेड, CGR मर्केंटाइल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, ब्रावो कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, मनीष सिंथेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड और राइट ट्रेजन फाइनेंस एंड लीजिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नाम शामिल हैं।

RBI कब रद्द करता है NBFC का लाइसेंस?

RBI किसी NBFC का रजिस्ट्रेशन कई वजहों से रद्द कर सकता है। इसमें नियमों का पालन नहीं करना, तय शर्तों को पूरा नहीं करना और फाइनेंस कारोबार बंद कर देना शामिल है। इसके अलावा, कंपनी के विलय या कानूनी अस्तित्व खत्म होने जैसी स्थिति में भी रजिस्ट्रेशन वापस लिया जा सकता है।

आम लोगों के लिए क्या है जरूरी बात?

अगर आप किसी NBFC से लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जरूर जांच लें कि कंपनी RBI में रजिस्टर्ड है या नहीं। केवल विज्ञापन या एजेंट की बातों पर भरोसा करके किसी अनजान फाइनेंस कंपनी से लेन-देन न करें। अगर आपका पहले से किसी NBFC के साथ लोन या अन्य वित्तीय लेन-देन चल रहा है, तो कंपनी के रजिस्ट्रेशन की स्थिति RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक करें। इससे आप किसी अनधिकृत कंपनी के साथ लेन-देन करने से बच सकते हैं।

यह भी पढ़े: 11 महीने बाद इतना सस्ता हुआ चांदी का भाव, सोने में भी बड़ी गिरावट

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें