Advertisement

महाकाल मंदिर में नाबालिग ने चुराए श्रद्धालुओं की जेब से रुपए

कर्मचारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन महाकाल मंदिर में सोमवार को शयन आरती के दौरान एक नाबालिग ने श्रद्धालुओं की जेब से रुपए चोरी कर लिए थे। एक श्रद्धालु की जेब से रुपए जाने पर उसने तत्काल मंदिर समिति के कर्मचारियों को सूचना दी थी। इस पर कर्मचारियों ने एक नाबालिग को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। उसके पास से 28 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

महाकाल थाना पुलिस के अनुसार महाकाल मंदिर में शयन आरती के दौरान एक श्रद्धालु की जेब से दो हजार रुपए चोरी हो गए थे। इसके बाद मंदिर कर्मचारियों को शिकायत की गई थी। कर्मचारियों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से एक नाबालिग को रुपए चुराते हुए देखा था। इसके बाद मंदिर परिसर से ही उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। नाबालिग ने चार श्रद्धालुओं की जेब से 28 हजार रुपए चोरी किए थे। दो श्रद्धालु छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। हालांकि किसी ने भी पुलिस को शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। पुलिस को नाबालिग के पास से दो पर्स भी मिले हंै। आरोपित नाबालिग देवास के पारदी डेरे का रहने वाला है। पुलिस ने उसके स्वजन को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई श्रद्धालु शिकायत करता है तो केस दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

इंदौर में वाहन चोर गिरफ्तार

उज्जैन। जीआरपी इंदौर ने उज्जैन के एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर जीआरपी ने शंकर कानीराम चौधरी निवासी ग्राम सारीबारी को गिरफ़्तार किया है। शंकर ने एक वर्ष पहले कार्तिक मेला ग्राउंड से मोटर साइकिल चोरी की थी। पुलिस शंकर से पूछताछ कर रही है। आरोपी से कुछ और चोरी की घटना का खुलासा होने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें