मोटर साइकिल से कट मारने के विवाद में युवक के सीने में चाकू घोंपकर हत्या

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने बोला…बार-बार कट मारकर चिढ़ा रहा था
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। गुरुवार रात 8.30 बजे बलेड़ी में एक युवक के सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सडक़ पर खून से लथपथ पड़े युवक को परिचित ने देखा। परिजन को सूचना दी। परिजन उसे पहले इंगोरिया और फिर चरक अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्त कर लिया है। जिसने बाइक से कट मारने के विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया।
बलेड़ी निवासी मजदूर 26 वर्षीय राहुल पिता छोगालाल केवट के घायल होने की सूचना रिश्तेदार सुनील पिता सुरेंद्र केवट ने दी। राहुल खून से लथपथ चौपाटी पर सडक़ पर पड़ा था। घर पर उसकी पत्नी सोनीबाई थी। मौके पर सोनीबाई पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसे इंगोरिया सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
View this post on InstagramAdvertisement
उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने चरक अस्पताल रैफर किया। यहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। उसके मामा सुरेश निवासी कंथारखेड़ी ने बताया कि सुरेश के सीने में चाकू लगे थे। जहां वह पड़ा मिला वहां से बारात गुजर रही थी। संभवत: बारात देखने के दौरान विवाद के बाद उसकी हत्या की गई। परिजन के मुताबिक राहुल मजदूरी करता था। उसकी दो लडक़ी व एक लडक़ा हैं। उसकी मां समरथ बाई इंदौर में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। घर पर पत्नी व बच्चे थे। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
आरोपी पकड़ाया तो पता चला हत्या का कारण
इंगोरिया थाना प्रभारी ने बताया कि राहुल की हत्या के मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस को पता चला कि गोपाल मोंगिया ने राहुल की हत्या की है।
उसकी तलाश शुरू की गई। वह बाइक से उज्जैन के अस्पताल में भर्ती भाई नंदू के पास जा रहा था। घेराबंदी कर उसे रास्ते में ही पकड़ लिया। गोपाल ने पुलिस को बताया कि बाइक से गांव आने के दौरान रास्ते में राहुल ने उसकी बाइक से कट मारकर विवाद किया था। उसके बाद गांव से बारात निकलने के दौरान भी उसने बाइक से कट मारा और गाली-गलौज की। इसी कारण उसे चाकू मारा था।









