IND vs AFG 1st Test : टीम इंडिया ने 564 रन पर घोषित की पहली पारीकेएल राहुल और गिल का शतक

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अपनी पहली पारी 564/8 रन पर घोषित की। रविवार को मैच के दूसरे दिन उसने 368/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया था।103 रन से खेलने उतरे शुभमन गिल 126 रन बनाकर आउट हुए। जबकि, 50 रन से पारी की शुरुआत करने वाले ऋषभ पंत ने 81 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रन बनाए।

Advertisement
पहले दिन केएल राहुल ने 100 और साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने 6 विकेट झटके। जियाउर रहमान और हश्मतुल्लाह शाहिदी को एक-एक विकेट मिला।कप्तान गिल और पंत दिन की शुरुआत करने उतरे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी की। गिल ने 103 और पंत ने 50 रन से पारी को आगे बढ़ाया। गिल अपनी पारी में 23 और पंत 31 रन जोड़ सके।
Advertisement









