Advertisement

Ind Vs Eng: भारत ने 15 रन से जीता मैच, सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने इंग्लैंड को पुणे में 15 रन से चौथा टी-20 हरा दिया। इसी के साथ टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज भी जीत ली। इंग्लैंड को 2014 में आखिरी सीरीज जीत मिली थी। भारत से कन्कशन सब्स्टीट्यूट हर्षित राणा और स्पिनर्स ने मिलकर 9 विकेट लिए। इसी ने जीत-हार का फर्क भी पैदा किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

शुक्रवार को MCA स्टेडियम में इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 53-53 रन की पारियां खेलीं। साकिब महमूद ने 3 विकेट लिए। इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवर में 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हैरी ब्रूक ने फिफ्टी लगाई। हर्षित और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए।

चौथा टी-20 खत्म होने के साथ ही भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। सीरीज का पांचवां टी-20 मैच 15 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा। भारत ने पहला और दूसरा मैच भी जीता था। जबकि इंग्लैंड को तीसरे मुकाबले में जीत मिली थी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review