Advertisement

इंदौर : महिला सब इंस्पेक्टर ने 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान

इंदौर जिले के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला सूबेदार नेहा ने अपने घर के नजदीक ही मौजूद एक सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है, वहीं सूबेदार नेहा रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली और घर के नजदीक मौजूद बिल्डिंग की सातवें फ्लोर पर पहुंची और कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Advertisement

वहीं महिला सूबेदार पिछले काफी दिनों छुट्टी पर चल रही थीं और 8 तारीख को ही वह वापस से ड्यूटी ज्वाइन करने वाली थी लेकिन उसके पहले ही उन्होंने जिस तरह से आत्महत्या की वह कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है वहीं महिला की शादी तकरीबन 6 साल पहले ओमप्रकाश नामक व्यक्ति से हुई थी और वह भी सरकारी टीचर के पद पर पदस्थ हैं।

फिलहाल मृतक महिला के दो बच्चे भी बताए जा रहे हैं जिनमें एक बड़ी बेटी है तो वहीं एक साल का बेटा भी है और वह घटना के दौरान अपने पिता के पास ही सो रहे थे। मृतक महिला का बिल्डिंग के अंदर जाते एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें