Advertisement

IPL से पहले दिल्ली कैपिटल को बड़ा झटका, ऑलराउंडर अक्षर पटेल हुए कोरोना पॉजिटिव

IPL-2021 के आगाज से सिर्फ 6 दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कैपिटल्स के मैनेजमेंट ने अक्षर के केरोना संक्रमित होने की खबर की पुष्टि कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘दुख की बात है कि अक्षर कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें IPL के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेट कर दिया गया है।

Advertisement

अक्षर दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के नीतीश राणा भी पॉजिटिव हो गए थे। नीतीश के संक्रमित होने की खबर सबसे पहले भास्कर ने ही ब्रेक की थी। नीतीश 22 मार्च हो ही पॉजिटिव हुए थे और 1 अप्रैल की आई रिपोर्ट में वे निगेटिव पाए गए।

IPL के लिए BCCI के नियमों के मुताबिक कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों या सदस्यों को बायो बबल से बाहर कम से कम से 10 दिन तक आइसोलेट रहना होगा। आइसोलेशन के दिनों की गिनती सिम्पटम की शुरुआत या सैंपल कलेक्शन के दिन से होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें