Advertisement

जंतर-मंतर : प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, कई लोगों के सिर फूटे

बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे

Advertisement

दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता

नईल्लिी, एजेंसी। पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर भी फूटे हैं। 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढऩे की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़े

पुलिस और आरएएफ जवान तैनात
कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। पुलिस ने बीच-बीच में बैरिकेडिंग कर रखी है। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए परमिशन नहीं दी है। उधर, सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

Advertisement

दिल्ली आ रहे हरियाणवी नेता को रोका

सोनीपत, एजेंसी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हरियाणवी नेताओं को पुलिस ने सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। आप नेता विमल किशोर ने दावा किया कि वो संसद का घेराव करने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने जबरदस्ती रोकने करने की कोशिश की। प्रोटेस्ट में जा रहे लोगों को रोका जा रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें