Advertisement

विक्रमोत्सव की कलश यात्रा कल, विंटेज कारें भी शामिल होंगी

नए कार्यक्रम जुड़े, कुछ की तारीख बदली

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। 125 दिन तक चलने वाले संभवत: विश्व के सबसे बड़े विक्रमोत्सव के शुभारंभ का दिन और समय तय हो गया है। कुछ नए कार्यक्रम जुड़े हैं तो कुछ की तारीख बदली गई है। विक्रमादित्य शोधपीठ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी, शोधपीठ के प्रभारी निदेशक डॉ. रमण सोलंकी ने आयोजन की जानकारी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इसके मुताबिक 26 फरवरी को शाम 7  बजे विक्रमोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्रङ्क्षसह शेखावत और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे। पहले दिन तीन कार्यक्रम होंगे। भोपाल का शिवादल तबले पर शिवोहम अनहद की प्रस्तुति देगा। दूसरा कार्यक्रम पदमश्री आनंदन शिवमणि का होगा। तीसरा कार्यक्रम हंसराज रघुवंशी का रहेगा। वह संगीत की प्रस्तुति देंगे। विक्रमोत्सव 30 जून तक चलेगा। 26 फरवरी को ही कलश यात्रा निकलेगी। इसमें विंटेज कार, बाइक शामिल होंगी। शुभारंभ क्षीरसागर से, जबकि समापन इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा। इंजीनियरिंग कॉलेज में व्यापार मेला भी लगेगा।

30 मार्च को श्रेया घोषाल की प्रस्तुति

Advertisement

विक्रमोत्सव का सबसे गहरा आकर्षण श्रेया घोषाल होंगी। इसी दिन सम्राट विक्रमादित्य राष्ट्रीय सम्मान और सम्राट विक्रमादित्य शिखर सम्मान दिए जाएंगे। दत्त-रामघाट पर वह शाम 7 बजे प्रस्तुति देंगी। इस दौरान ड्रोन शो भी होगा।

पीएम को दी सीएम ने वैदिक घड़ी

उज्जैन में स्थापित की गई वैदिक घड़ी का अब दीवार संस्करण भी बन गया है। वैदिक दीवार घड़ी पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम डॉ. मोहन यादव ने गिफ्ट की है। यह उन्हें बेहद पसंद आई है। श्रीराम तिवारी ने बताया कि वैदिक घड़ी के एप के साथ इसे 189 भाषाओं में तैयार कर रहे हैं। कोशिश है कि हर देश में यह घड़ी लग सके।

Advertisement

अनुप्रिया देवताले की प्रस्तुति अब 3 मार्च को

विक्रमोत्सव के दो कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। पहला वायलिन वादन और दूसरा वैदिक घड़ी एप की लॉन्चिग। वैदिक घड़ी एप का लोकार्पण पहले 26फरवरी को शाम 6 बजे होना था। अब यह 30 मार्च को होगा। इसी तरह पहले 27 फरवरी को अनुप्रिया देवताले का वायलिन वादन होना था। अब यह ३ मार्च को होगा।

13 मार्च को अन्नू कपूर खेलेंगे अंताक्षरी

विक्रमोत्सव में 13 मार्च को अभिनेता अन्न कपूर टॉवर चौक पर श्रोताओं के साथ अंताक्षरी खेलेंगे। कार्यक्रम शाम के समय होगा।

22 मार्च को टॉवरचौक पर अभा कवि सम्मेलन

22 मार्च को टॉवरचौक पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें पदमश्री सुरेंद्र शर्मा, शिखर अस्तित्व, कीर्ति काले, ,सुदीप भोला, सुरेश अलबेला, अशोक चारण, गौरव चौहान, सात्विक नीलदीप, पुष्पेंद्र पुष्प और दिनेश दिग्गज कविता पाठ करेंगे।

डॉ. रमण सोलंकी प्रभारी निदेशक बने

विक्रमादित्य शोधपीठ में अब डॉ. रमण सोलंकी प्रभारी निदेशक की भूमिका में होंगे।

Related Articles

Write a review