Popup Image

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम जला

नई दिल्ली,एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तमिलनाडु के मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर बने दीपस्तंभ पर शनिवार शाम 5 बजे कार्तिगई दीपम जलाया गया।

Advertisement

इस दौरान हाईकोर्ट के दो रिटायर्ड जज भी मौजूद रहे। सिर्फ 50 लोगों को पहाड़ी पर जाने की इजाजत मिली। सीआरपीएफ ने पहाड़ी की सुरक्षा अपने हाथ में ले ली है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दीपस्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्ट ने वहां दीप नहीं जलाया।

27 नवंबर को कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई। साथ ही मंदिर के ट्रस्टियों को हटा दिया और दोबारा दीप जलाने का आदेश दिया। रिटायर जज जस्टिस एस. वैद्यनाथन ने कहा, दीपक जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश पूरा किया गया। मुस्लिम समुदाय की ओर से कोई विरोध नहीं, सद्भाव कायम है। मेघालय हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य जज जस्टिट एस वैद्यनाथन और मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज,जस्टिट वी पार्थीबन को मंदिर के प्रशासन की देखरेख के लिए रिसीवर (प्रशासक) नियुक्त किया गया है।

Advertisement

कार्तिगई दीपम दक्षिण भारत का दीपोत्सव
कार्तिगई दीपम तमिलनाडु का प्रमुख हिंदू प्रकाश पर्व है। इसे दक्षिण भारत का दीपोत्सव भी कह सकते हैं। श्रद्धालु इसे भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्वरूप का प्रतीक मानते हैं। कार्तिगई (कार्तिक) नक्षत्र और पूर्णिमा के संयोग पर इसका आयोजन होता है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपथून यानी स्तंभ पर दीप जलाने का आदेश दिया था, लेकिन तमिलनाडु सरकार और मंदिर प्रशासन उचि पिल्लैयार मंदिर में दीप जला दिया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें