Popup Image
Advertisement

इंदौर में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार

इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और सुभाष को हीरा नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चिंटू और सुभाष के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता कपिल पाठक ने जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, वहीं 6 अन्य की तलाश जारी है। इनके खिलाफ बलवा की धारा में भी केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक बच्चों के बीच हुए विवाद में यह केस दर्ज कराया गया है। जिसमें चिंटू चौकसे पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया। पुलिस दोनों को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची, यहां मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक हीरा नगर थाने के बाहर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें