Advertisement

मुस्लिम समुदाय को सौंपी डेढ़ दर्जन धर्मस्थलों की लिस्ट कहा इन्हें तय समय में हटाएं

प्रशासनिक अधिकारी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष ने बैठक में तय की टाइम लाइन

Advertisement

उज्जैन। शहर में चौड़ी हो रही 60 से ज्यादा सड़कों के बीच आ रहे मुस्लिम समाज के डेढ़ दर्जन धर्मस्थलों को हटाने के निर्देश प्रशासिनक अफसरों और सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष ने दिए हैं। बैठक में टाइम लाइन भी तय की गई है। हालांकि टाइम लाइन की बात से इंकार किया जा रहा है।

दरअसल, मंगलवार की सुबह सिंहस्थ मेला कार्यालय में संभागायुक्त आशीषसिंह, कलेक्टर रौशनकुमार सिंह, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा की मौजूदगी में सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने मुस्लिम और बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों से सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे धर्मस्थलों को हटाने पर बात की। सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़ दर्जन धर्मस्थलों की सूची मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल को दी गई है। इसमें तीन बड़ी मस्जिदें (शाही, खजूरवाली, मदीना) के साथ दरगाह और मजार शामिल हैं।

Advertisement

शहर काजी खलीुर्करहमान मीटिंग में थे। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे अपने लोगों के साथ विचार करेंगे और उसके बाद जवाब देंगे। चौड़ीकरण में बराबर के नंबर के चश्मे देखना होगा। शहर काजी ने बताया कि प्रशासन ने लिस्ट दी है। टाइम लाइन तय नहीं की है। हम अपने लोगों के साथ विचार करेंगे और फिर फैसला लेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें