Popup Image
Advertisement

लंबी दूरी की ट्रेनें फुल, बसों में भी एडवांस बुकिंग

आने वाले अवकाश और त्योहार का असर, प्रतीक्षा सूची हुई लंबी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 15 अगस्त का अवकाश, 16 को एक दिन की वर्किंग के बाद 17-18 को शनिवार-रविवार और 19 रक्षाबंधन का अवकाश से एक शहर से दूसरे शहर जाने या त्यौहारी भ्रमण की योजना के चलते रेल यात्रा के लिए रिजर्वेशन अधिक होने से लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेन फुल हो गई है। इधर बसों में भी एडवांस बुकिंग चल रही है। ऐसे में अब सफर करने के लिए अब तत्काल टिकट से ही उम्मीद है।

रेलवे ने इस बार वेटिंग टिकट लेकर रिजर्वेशन कोच में सफर करने वालों पर भी सख्ती शुरू कर दी है। रक्षाबंधन करीब आते ही इंदौर से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग शुरू हो गई है। हालांकि रतलाम मंडल द्वारा कुछ ट्रेनों में वेटिंग कम करने के लिए अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं, लेकिन यह नाकाफी है।

Advertisement

इंदौर से चलने उज्जैन होकर जाने वाली पटना, शिप्रा, मालवा, रीवा, अवंतिका, प्रयागराज, इंटरसिटी, शिप्रा सहित अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें फुल हो गई हैं। अब यात्रियों को तत्काल टिकट का ही सहारा है। त्योहार आते ही लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसके चलते ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। कई बार लोगों को अपनी यात्रा भी निरस्त करनी पड़ती है। इस बार 19 अगस्त को रक्षाबंधन है, लेकिन अभी से ही इंदौर से चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग शुरू हो गई है।

वेटिंग पहुंची 100 के पार

Advertisement

खासतौर पर उत्तर भारत और बिहार की ओर जाने वाले ट्रेनों में वेटिंग 100 से अधिक हो गई है। 17 अगस्त को मालवा एक्सप्रेस रिग्रेट हो गई, यानी वेटिंग क्षमता भी पूरी हो चुकी है। इंदौर-दिल्ली इंटरसिटी में भी वेटिंग 100 पार हो चुकी है। इंदौर से कोलकाता के बीच चलने वाली शिप्रा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 80 वेटिंग चल रही है। वहीं इंदौर से मुंबई के बीच चलने वाली अवंतिका एक्सप्रेस भी में वेटिंग 100 के करीब चुकी है। इसी तरह अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
रक्षाबंधन के ठीक पहले रतलाम मंडल ने इंदौर-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का एक फेरा लगाने का निर्णय लिया है। मंडल पीआरओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए इंदौर से निजामुद्दीन के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे चलेगी।14 अगस्त बुधवार को यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से रात 11.15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर एक बजे इंदौर पहुंचेगी। 15 अगस्त को यह ट्रेन दोपहर तीन बजे इंदौर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन अलसुबह 4.40 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें