Advertisement

दंपत्ति की जान बचाने वाले टीआई सहित टीम को मिलेगा जीवन रक्षा पदक

एसपी ने किया अनाउंस, प्रस्ताव बनाकर भेज रहे

Advertisement

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नजरपुर में रहने वाले दंपत्ति को फांसी लगाकर जान देने से बचाने वाले पुलिसकर्मियों को अब सम्मानित करने की तैयारी की जा रही है। खुद पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा ने जीवन रक्षा पदक के लिए घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल, सब इंस्पेक्टर अल्केश डांगे और दीवान राजेंद्र राठौर का नाम शासन को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही है। एसपी ने कहा कि स्टेटस देखकर पुलिसकर्मियों ने जिस तरह से दो जिंदगियां बचाईं, वह वाकई तारीफ के काबिल है।

दरअसल, नजरपुर में रहने वाला आसिफ पिता शफीक अहमद पटेल का अपने पिता शफीक के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। पिता उसे साथ नहीं रखना चाहते और ना ही प्रॉपर्टी में हिस्सा देना चाहते हैं जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। इससे आसिफ और उसकी पत्नी रीना लंबे समय से तनाव से गुजर रहे हैं। इसी के चलते गुरुवार रात दोनों ने जान देने का फैसला किया। आसिफ ने पहले वॉट्सएप पर परिवार से परेशान होने की बात लिखा स्टेटस डाला और उसके बाद छत पर लोहे के कड़े में रस्सी बांधकर पत्नी के साथ फंदे पर झूल गया।

Advertisement

इधर, वॉट्सएप स्टेटस की जानकारी मिलते ही टीआई करण खोवाल, सब इंस्पेक्टर अल्केश डांगे और दीवान राजेंद्र राठौर के साथ बिना देर किए मौके पर पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और दोनों फंदे पर झूल रहे थे। टीआई खोवाल ने बाहर खड़े होकर बातचीत से उनका ध्यान भटकाया और एसआई डांगे और दीवान राठौर दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने दोनों को नीचे उतरा और फिर फस्र्ट एड देकर तुरंत अस्पताल पहुुंचाया जिससे उनकी जान बच सकी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें