Advertisement

चाकू मारकर युवक से लूटे 20 हजार

उज्जैन। बापूनगर में रहने वाले 20 साल के एक युवक के साथ तिरूपतिधाम कॉलोनी में लूट और चाकूबाजी की घटना हुई है। आरोपी इस युवक के पास से 20 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। यह घटना शनिवार रात करीब 10.30 बजे की है। बापूनगर में रहने वाला खुशाल पिता चंद्रशेखर चंदेल एक्रेलिक शीट फिटिंग का काम करता है।

Advertisement

शनिवार रात वह तिरूपति धाम कॉलोनी में रहने वाले कपिल भारद्वाज से मिलने पहुंचा था। कपिल से उसने 20 हजार रुपए का भुगतान लिया और वापस अपने घर की ओर जाने लगा। पानी की टंकी के पास मयंक और उसके चार साथियों ने खुशाल को रोका और उस पर चाकू से हमला करने के बाद रूपए छीनकर भाग निकले। चिमनगंज मंडी पुलिस ने मयंक और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें