Advertisement

LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन महंगाई ने बड़ा झटका दिया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपए की भारी बढ़ोतरी कर दी है।

 

Advertisement

नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो गई हैं।नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1883 रुपए से बढ़कर 2078.50 रुपए हो गया है। इससे पहले 1 मार्च को इसकी कीमत 1768.50 रुपए थी, जो 7 मार्च को बढ़कर 1883 रुपए हो गई थी।

एक महीने में 310 रुपए की बढ़ोतरी

Advertisement

मार्च महीने में सिलेंडर के दामों में लगातार इजाफा हुआ है। 1 मार्च से अब तक कुल 310 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।

अन्य महानगरों में भी बढ़ी कीमतें

Advertisement

देश के अन्य बड़े शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है।

  • कोलकाता: 2208.00 रुपए
  • मुंबई: 2031.00 रुपए
  • चेन्नई: 2246.50 रुपए

घरेलू LPG कीमतों में राहत

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। 7 मार्च को 60 रुपए की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपए पर स्थिर बनी हुई है।

होटल-रेस्टोरेंट पर असर, खाना हो सकता है महंगा

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने का सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर पड़ेगा। बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डाला जा सकता है, जिससे बाहर खाना महंगा होने की संभावना है।

मिडिल ईस्ट तनाव से बढ़ा ऊर्जा संकट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच टकराव के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट में आपूर्ति बाधित होने से कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी आई है।

भारत में भी बढ़ रहा महंगाई का दबाव

वैश्विक हालात का असर भारत पर भी साफ दिखाई दे रहा है। देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम हाल के समय में दो बार बढ़ाए जा चुके हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें