Popup Image
Advertisement

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मध्यप्रदेश निभाएगा अहम भूमिका: सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोहराई सरकार की प्रतिबद्धता, योजनाओं, डिजिटल क्रांति, निवेश और रोजगार को बताया विकास का आधार

Advertisement

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ से अधिक नागरिकों की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का संकल्प सर्वसम्मति से पारित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल
क्रांति, विनिर्माण, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हित में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि ‘वी विल डू इट’ के मंत्र को मिशन बनाकर मध्यप्रदेश सरकार विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में योगदान देगी। बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित रहे।

Advertisement

योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख

मंत्रि-परिषद के संकल्प में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। यूपीआई, सेमीकंडक्टर मिशन, इंडिया एआई मिशन, स्टार्टअप से जुड़े प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।

Advertisement

युवाओं और निवेश पर जोर
संकल्प में मध्यप्रदेश में राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने, हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने और नए हवाई अड्डों व हवाई पट्टियों के निर्माण का उल्लेख किया गया। साथ ही नए श्रम कानूनों और निवेश-अनुकूल वातावरण के माध्यम से उद्योगों तथा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें