Advertisement

महावीर नगर का प्रेमी और मंगल सिटी की प्रेमिका, दोनों बाइक चोर

दोनों मिलकर रात में करते थे चोरी, अब तक की हैं पांच वारदातें

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बंटी बबली फिल्म रिलीज होने के बाद से देश में कई ऐसे बंटी बबली हो गए जिन्होंने लोगों को चूना लगाना शुरू किया है। शहर में एक बार फिर ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने दो ऐसे प्रेमी-प्रमिकाओं को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई दिनों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इन दोनों ने सिर्फ उज्जैन ही नहीं इंदौर में भी वारदात की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पांच वारदातों के बारे में जानकारी मिली हैं। नीलगंगा पुलिस के अनुसार पिछले दिनों यहां रहने वाले मुकेश बटवाल की बाइक रात के समय चोरी हो गई। मुकेश ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें एक युवक और युवती दिखाई दिए। बहुत कोशिश की गई लेकिन यह दोनों पकड़ में नहीं आ रहे थे। इसी बीच पुलिस के मुखबिर ने सूचना दी और दोनों पकड़ में आ गए।

Advertisement

नेहा बताती थी चोरी कहां करना है
पुलिस ने मंगल सिटी में रहने वाली २९ वर्षीय नेहा पिता बाबूलाल भमौरी और महावीर नगर निवासी 21 वर्षीय लक्की पिता रामप्रसाद चौहान को हिरासत में ले लिया है। इन दोनों से सघन पूछताछ की गई तब इन्होंने सबसे पहले तो यह बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। बेरोजगार है इसलिए शौक मौज के लिए बाइक चोरी की योजना बनाई। दोनों रात में निकलते थे। नेहा बताती थी कि किस इलाके में बाइक उठाना फायदेमंद रहेगा। यानी एक प्रकार से वह रैकी करती थी। दोनों युवक-युवती थे इसलिए उन पर कोई शंका भी नहीं करता था।

बाइक और नंबर प्लेट बरामद
पुलिस ने बताया कि जो बाइक अंबर कॉलोनी से चोरी की गई थी वह बरामद कर ली गई हैं। इसके अलावा जीवाजीगंज थाना क्षेत्र और इंदौर के खुरैल थाना क्षेत्र से भी बाइक चुराई गई थी। पिछले दिनों एक बाइक लावारिस हालत में बरामद की गई थी। उसके बारे में बताया कि वह भी इन दोनों ने ही चोरी की थी। पेट्रोल खत्म होने पर रास्ते में छोडक़र भाग गए थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने यह भी बताया कि उनका एक और साथी भी है जो चोरी में उनका साथ देता था वह नाबालिग है। पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें