Popup Image
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा : अंदर फंसे यात्री एक-दूसरे पर जा गिरे…

50 मीटर नीचे सड़क पर गिरी बस, सात की मौत

Advertisement

अति दुर्गम क्षेत्र की वजह से प्रशासन संपर्क नहीं कर पा रहा।

मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

Advertisement

बस पलटते ही मौके पर मची चीख पुकार, जेसीबी से हटाया

भरमौर। हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक युवती, 2 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। जबकि 11 यात्री घायल बताए जा रहे है। जिन्हें तीसा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि बस सुबह 7 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए चली थी। बैरागढ़ से कुछ ही दूरी पर ‘शर्मा कोच’ बस चालुंज मोड़ के पास बेकाबू होकर पलटी, फिर दूसरी सड़क पर जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अंदर फंसे लोग एक दूसरे पर जा गिरे। जेसीबी की मदद से बस और यात्रियों को हटाया गया।

Advertisement

25 के करीब यात्री सवार थे
प्रारंभिक सूचना के अनुसार- बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। अति दुर्गम क्षेत्र की वजह से प्रशासन संपर्क नहीं कर पा रहा है। इससे मृतकों और घायलों का सही आंकड़ा आने में वक्त लग रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे में हुए जान-माल के नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतकों की संख्या में अभी ओर इजाफा हो सकता है।

हादसे में इन लोगों की मौत हुई
जगदेव शर्मा (50) निवासी गांव बाहला, देसराज (35) निवासी गांव बाहला, तेज सिंह (30) निवासी गांव सत्यास, जगदेई (24) निवासी गांव बाहला, हरदेई (45) निवासी गांव बाहला, नीलम (34) निवासी गांव देवीकोठी, रूप सिंह (35) निवासी गांव चिल्ली (ड्राइवर)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें