Advertisement

शातिर बदमाश से एमडी ड्रग्स और 2 देशी पिस्टल बरामद

ऋणमुक्तेश्वर पुलिया के पास पकड़ाया, पहले से दर्ज हैं 8 गंभीर अपराध

 

Advertisement

उज्जैन। जीवाजीगंज पुलिस ने उर्दूपुरा क्षेत्र के एक शातिर बदमाश को ऋणमुक्तेश्वर के पास से हिरासत में लेकर एम.डी. ड्रग और दो देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

उर्दूपुरा का हिस्ट्रीशीटर पीयूष पिता नरेन्द्र गेहलोद (38) ऋणमुक्तेश्वर पुलिया के पास खड़ा था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उससे 5 ग्राम एमडी और 2 देशी पिस्टल बरामद की। 1 जिंदा राउंड और 9 खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। पीयूष पर 8 अपराध हैं।

Advertisement

पत्नी के साथ बाइक से जा रहा मजदूर डंपर से टकराया, मौत

अक्षरविश्व न्यूज | उज्जैन। बाइक से पत्नी को लेकर झाबुआ जा रहे श्रमिक की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर घायल है। घटना मंगलवार रात की है। झाबुआ जिले के सारंगी का निवासी सुरेश पिता नंदू भाबर (२८) अपनी पत्नी राधाबाई के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में नलवा के पास उसकी बाइक एक डंपर से टकरा गई जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी राधा बाई गंभीर घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें चरक अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद राधा को इंदौर रैफर कर दिया गया।

Advertisement

सुरेश और राधा पिछले ६-७ महीने से उज्जैन में रहकर निर्माण कार्यों की मजदूरी कर रहे थे। उनके दो बच्चे सारंगी में दादा-दादी के साथ रहते थे। सुरेश का शव बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। चिंतामन पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें