Advertisement

मोबाइल चोरी की ई-एफआईआर पुलिस को दर्ज करना पड़ा प्रकरण

उज्जैन। मोबाइल चोरी होने के मामले में एक युवक की समझदारी और जागरूकता के चलते खाराकुआं पुलिस को प्रकरण दर्ज करना पड़ा। युवक ने ई-एफआईआर की थी जिसके बाद थाने ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार को केस दर्ज कर लिया, जबकि अधिकांश मामलों में पुलिस मोबाइल चोरी के मामले में फरियादी से मोबाइल गुम होने का आवेदन लेती है।

Advertisement

दरअसल, मामला 28 जुलाई का है। नानाखेड़ा क्षेत्र के काला पत्थर का रहने वाला अभिषेक पिता लखन जायसवाल (19) मोदी की गली कार्तिकचौक में खड़ा होकर भगवान महाकाल की तीसरी सवारी देख रहा था। वहां काफी भीड़ थी, इसी बीच उसका 13,999 रुपए का सेमसंग कंपनी का मोबाइल अज्ञात बदमाश चुरा ले गया।

युवक को जब मोबाइल चोरी का पता चला तो उसने समझदारी दिखाते हुए मप्र पुलिस के सिटीजन पोर्टल पर ई-एफआईआर की। जिस पर संज्ञान लेकर खाराकुआं पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज कर लिया। आपको बता दें कि मोबाइल चोरी के अधिकांश मामलों में जब फरियादी संबंधित थाने पहुंचता है तो पुलिस चोरी का केस दर्ज करने के बजाय मोबाइल गुम होने का आवेदन लेती है ताकि उन पर दबाव ना रहे। अगर कभी मोबाइल मिलते भी हैं तो पुलिस उन्हें एक साथ उनके मालिकों को लौटा देती और लंबा समय बीतने पर स्थिति फरियादी ही आस छोड़ देता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें