Advertisement

संगठन सृजन कार्यक्रम में आएंगे सांसद राहुल गांधी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी उज्जैन आएंगे। उनकी कोर टीम ने उज्जैन के संगठन सृजन कार्यक्रम के लिए उनका दौरा तय कर दिया है। हालांकि उज्जैन में संगठन सृजन कार्यक्रम कब होगा, यह तय नहीं हुआ है। फिर भी शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

Advertisement

दरअसल, कांग्रेस अपने को फिर से जिंदा करने की कोशिश कर रही है। इसके तहत वह संगठन पर फोकस कर रही है। पार्टी ने इसे संगठन सृजन नाम दिया है। इस अभियान के तहत चुने जा रहे कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उज्जैन में भी संभाग स्तर पर यह आयोजन होना है। इसके लिए ही राहुल गांधी का कार्यक्रम मांगा गया था। इसे मंजूरी मिल गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि राहुल जी का दौरा तय हो गया है, पर यह कब होगा, यह अभी तय नहीं है। हालांकि उनके दौरे के हिसाब से तैयारी शुरू कर दी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें