Advertisement

अब चक्रतीर्थ पर लगेगा विशाल चक्र, 60 फीट की ऊंचाई से दिखेगा

लेकिन, रात में गेट बंद होने से परेशान होने लगे लोग….

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन चक्रतीर्थ का नगर निगम द्वारा विकास किया जा रहा है। नाम के अनुरूप इसे पहचान देने के लिए विशाल चक्र भी स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है, जो करीब 60 फीट की ऊंचाई से दिखाई देगा। हालांकि रात के समय चक्रतीर्थ के द्वार बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।

शिप्रा नदी किनारे चक्रतीर्थ पर जल्द ही भगवान कृष्ण के हाथ में सुदर्शन चक्र की प्रतिकृति बनाई जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इसके लिए चक्रतीर्थ विशाल चक्र स्थापित किया जाएगा। इसकी डिजाइन तैयार कराई जा रही है। उज्जैन का श्मशान चक्रतीर्थ के नाम से जाना जाता है। इस कारण नगर निगम ने विशाल चक्र लगाने की योजना तैयार की है। निगम ने इसकी डिजाइन तैयार करा ली है। चक्रतीर्थ पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शेड आदि भी बनाए जा रहे हैं।

Advertisement

रात में गेट क्यों होने लगा बंद…
चक्रतीर्थ की ओर जाने वाला गेट रात के समय बंद होने लगा है। चक्रतीर्थ की सुरक्षा के नाम पर बंद होने वाले इस गेट के कारण शोकग्रस्त लोगों की परेशानियां बढऩे लगी हैं। सवाल यह उठ रहा है कि छोटे पुल से चक्रतीर्थ आने का रास्ता खुला है तो गणेश मंदिर के पास चक्रतीर्थ घाट की ओर चैनल गेट बंद करने से क्या फायदा। सामग्रियों की सुरक्षा के लिए अलग गोडाउन बनाया जा सकता है लेकिन इसका प्रबंधन न्यास के हाथ में है।

बड़े पुल के पास कॉर्नर में अंगुली पर दिखेगा चक्र

Advertisement

बड़े पुल के पास विकसित बगीचे के कॉर्नर पर यह चक्र60 फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा। हाथ की अंगुली पर यह चक्र बनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के हाथों में घूमने वाले चक्र की तरह यह दिखाई देगा।

चक्र स्थापित होगा
यह सही है कि चक्रतीर्थ में नाम के अनुरूप विशाल चक्र लगाया जाएगा। इसकी योजना बन रही है।
– मुकेश टटवाल, महापौर

Related Articles

Write a review