Popup Image
Advertisement

भाजपा में अब नवीन युग:  नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पीएम मोदी ने माला पहनाकर स्वागत किया

14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। भाजपा के नितिन नबीन पार्टी के १२वें 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नबीन ने कार्यभार संभाला। इससे पहले नबीन दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर गए और माथा टेका। 45 साल के नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनसे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए थे। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने से नबीन निर्विरोध चुने गए। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

नितिन को सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई

Advertisement

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा-भारतीय जनता पार्टी के नवीन अध्यक्ष नितिन नबीन जी, हमारे पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, भाजपा परिवार के वरिष्ठजन देशभर से आए साथी, सबसे पहले नितिन जी को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई शुभकामनाएं देता हूं।

नितिन पार्टी को आगे ले जाएंगे : जेपी नड्डा

Advertisement

जेपी नड्डा ने कहा, ‘मैं नितिन जी को शुभकामनाएं देता हूं। अटल जी, कुशाभाऊ की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें 12वां अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन जी बहुत ही छोटी उम्र में 5 बार विधायक रह चुके हैं। आपने सारे देश को समझा है। ऐसे नौजवान अध्यक्ष के रूप में आपने कार्यभार संभाला है। आपको बधाई। आप पार्टी को तेज गति से आगे ले जाएंगे। इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं क्योंकि आप सभी ने पार्टी को चलाने के लिए मेरे साथ मिलकर काम किया। मुझे ताकत दी। जमीनी स्तर पर जो सहयोग उसका धन्यवाद।

नबीन को जेड-कैटेगरी की सुरक्षा दी

भाजपा के प्रेसिडेंट नितिन नबीन को केंद्र सरकार ने जेड-कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है। यह ऐलान मंगलवार सुबह उनके कार्यभार संभालने के पहले किया गया। जेपी नड्डा को भी सरकार से इसी तरह का सुरक्षा कवर मिला था, जिसमें सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा विंग व्यवस्था संभाल रही थी। केंद्रीय सुरक्षा सूची के तहत वीआईपी सुरक्षा कवर सबसे ऊंचे जेड-प्लस (एएसएल) से लेकर जेड -प्लस, जेड, वाय, वाय प्लस और एक्स कैटेगरी तक होता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें