Advertisement

स्थायी कुंभ नगरी के लिए अब 100 लोगों को नोटिस

कल भीतरी गांव के किसानों की यूडीए करेगा सुनवाई

Advertisement

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 में स्थायी कुंभ नगरी विकसित करने के लिए यूडीए ने करीब 100 किसानों को नोटिस दिए हैं, जिनसे कल सोमवार को आमने-सामने की चर्चा होगी। किसानों से चर्चा के बाद उनकी आपत्तियों का निराकरण होगा। सिंहस्थ के लिए मध्यप्रदेश सरकार पहली बार उज्जैन में 2378 हेक्टेयर जमीन पर स्थायी कुंभ नगरी बसाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर यह योजना आकार लेने जा रही है।

इसके लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा जमीन विकसित करने की तैयारी की जा रही। किसानों की जमीन पर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए उनकी जमीन का उपयोग किया जाएगा।

Advertisement

मंगलनाथ क्षेत्र स्थित भीतरी गांव के किसानों की जमीन भी इस योजना के दायरे में आ रही। सोमवार 2 जून को इस योजना की लेकर प्राधिकरण और प्रशासन के अधिकारी किसानों से चर्चा कर किसी निर्णय पर सहमत होंगे। किसान चाह रहे अधिक मुआवजा: किसानों से सीधी बात कर आपत्तियों के निराकरण का सिलसिला 30 मई से शुरू हो गया है। पहले भी किसानों को नोटिस जारी कर सुनवाई का दौर शुरू कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अधिकतर किसान अपनी जमीन का मुआवजा ज्यादा मांग रहे। कई किसान योजना के पक्ष में हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें