Popup Image
Advertisement

अब 16 करोड़ रुपयों से बनेगी महाकाल मंदिर की गौशाला

उज्जैन। महाकाल मंदिर की गौशाला अब शहर से करीब 26 किलोमीटर दूर बामोरा गांव में 16 करोड़ रुपयों से आधुनिक रूप लेगी जहां गायों का पालन पोषण कर दूध उत्पादन भी हो सकेगा। भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। एजेंसी तय होने के बाद गौशाला बनाने का काम शुरू हो सकेगा।

Advertisement

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की आय बढ़ने के साथ ही गौशाला को भी आधुनिक रूप देने की ओर कदम आगे बढ़ा दिया है। मंदिर प्रशासन वर्तमान में चिंतामन गणेश मंदिर के पास करीब दो बीघा जमीन पर गोशाला का संचालन कर रहा है, जहां करीब 250 गोवंश है, जिनमें गाय, नंदी और बछड़े शामिल हैं।

दूध देने वाली गायों से करीब 20 लीटर दूध का ही उत्पादन हो पाता है। इसका उपयोग केवल पूजा के लिए किया जाता है। गोशाला छोटी होने से गाएं घूम फिर नहीं पाती हैं। बामोरा में नई गोशाला 10 हेक्टेयर से अधिक (40 बीघा) जमीन पर आधुनिक गोशाला बनाई जाएगी। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बामोरा में जमीन का आवंटन कर दिया है। इस पर भवन निर्माण की योजना तैयार की गई है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत पीआईयू द्वारा इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर भरने की आखिरी तारीख 20 जनवरी तय की गई है। इसके बाद टेंडर खोला जाएगा।

Advertisement

आधुनिक गौशाला

बामोरा में बनने वाली गौशाला पूरी तरह से आधुनिक होगी और एक हजार से अधिक गायों को रखा जा सकेगा। यह देश की बड़ी गौशालाओं में एक हो सकती है। भवन निर्माण आध्यात्मिक शैली में बनाया जाएगा।

Advertisement

निर्माण जल्द होगा

मंदिर प्रबंध समिति द्वारा बामोरा में गौशाला संचालन का निर्णय लिया गया है। इसके लिए भवन निर्माण की तैयारी की जा रही है। अनुकूल जैन, प्रभारी प्रशासक

टेंडर जारी किए

गौशाला भवन निर्माण के लिए 16.12 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया है। इसकी ड्राइंग और डिजाइन भी तैयार है। जतिन चुंडावत, कार्यपालन यंत्री पीआईयू

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें