Advertisement

अब तेज गर्मी का दौर होगा शुरू रात में भी महसूस नहीं होगी ठंड

उत्तर-पूर्वी हवा कमजोर पडऩे से तापमान में इजाफा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पिछले 3 दिनों से दिन का तापमान 31 डिग्री के पार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उत्तर-पूर्वी हवा के कमजोर पडऩे से पिछले कुछ दिनों से सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। जिसके चलते दिन के तापमान में जर्बदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है और अगले ७ दिन गर्मी के तेवर ऐसे ही बने रहेंगे। वहीं रात के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है।

Advertisement

दरअसल, सोमवार से ठंड को कमजोर करने वाला पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है जिससे असर से मंगलवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर में आसमान साफ हो गया जिससे गर्मी महसूस हुई। इधर, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते शाम से लेकर अगले दिन सुबह 8 बजे तक जो ठंड महसूस हो रही है वह भी नदारद हो जाएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले साल की तरह बीत रहा फरवरी

Advertisement

इस बार फरवरी पिछले साल की तरह ही बीत रहा है। पिछले साल भी न्यूनतम तापमान का निचला स्तर 13 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि, इस बार ठंड ने देरी से दस्तक दी। नवंबर में गुलाबी ठंड के बाद दिसंबर और जनवरी में सर्दी ने अपने तेवर दिखाए। फरवरी में कुछ ही दिन ठंड पड़ी।

वायरल इंफेक्शन से बिगड़ रही सेहत
अभी दिन और रात के तापमान में करीब 16 डिग्री का अंतर है जो सेहर को खराब कर रहा है। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते चरक अस्पताल वायरल इंफेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार, हार-पैरों में दर्द, गले में संक्रमण की शिकायतें ज्यादा हैं। डॉक्ट्र्स का कहना है इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है जब तक मौसम सामान्य नहीं होता।

इनका कहना
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते गर्मी हो रही है। आगामी दिनों में उत्तर से ठंडी हवा आती हैं तो दिन के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। अभी ठंड खत्म नहीं हुई। न्यूनतम तापमान में इतना इजाफा नहीं हुआ है।
डॉ. आरपी गुप्त
अधीक्षक, शासकीय जीवाजी वेधशाला

Related Articles

Write a review