Popup Image
Advertisement

बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के चलते एक श्रद्धालु की मौत…

अक्षरविश्व न्यूज . वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को बुजुर्ग की मौत हो गई। एसएसपी ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।
मुंबई में सांई कोलीबाड़ा निवासी 68 वर्षीय सुनील किशोरीलाल मंगो 40 श्रद्धालुओं के दल के साथ 17 मार्च को ब्रज क्षेत्र पहुंचे थे। सुबह करीब 11 बजे बिहारीजी के मंदिर में दर्शन के बाद सुनील की तबीयत खराब हो गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेचैनी की हालत में वह गेट नंबर एक से निकलकर चबूतरे पर आए और वहीं गिर पड़े। लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, एसएसपी मथुरा शैलेष पांडे ने बताया कि मुंबई निवासी सुनील बांकेबिहारी के दर्शन के बाद वह बाहर निकले तो उन्हें हार्टअटैक आया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मंदिर के अंदर दम घुटने से मौत की सूचना गलत है।

Advertisement

बुजुर्ग की मौत के कुछ देर बाद मंदिर के पास सांस लेने में तकलीफ और भीड़ का दबाव सहन न करने पर ईस्ट दिल्ली निवासी किन्नर 22 वर्षीय विशाल बेहोश हो गया। साथी उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें