Popup Image
Advertisement

विपक्षी सांसद काले कपड़े में पहुंचे लाठीचार्ज के खिलाफ हंगामा

लोकसभा एक मिनट ही चली, दोनों सदन दोपहर तक फिर स्थगित

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। मानसून सत्र में बुधवार का दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष ने संसद में लाठी चार्ज को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और पुलिस कार्रवाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी की।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू हुई। लेकिन हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा में सिर्फ एक मिनट की कार्रवाई चली। विपक्ष ने पेपर लीक और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों की मांग को लेकर सदन में चर्चा की मांग की। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गैर-जिम्मेदार है। वे बच्चों के पीछे राजनीति चमका रहे हैं।

Advertisement

शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र के खिलाफ नहीं : प्रियंका
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मांगें जायज हैं और वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया कि शिक्षा का बजट 1.4 लाख करोड़ रुपए है, जबकि सरकार अडानी और अंबानी के 16 लाख करोड़ रुपए के कर्ज माफ कर रही है।

कांग्रेस सांसद बोले

Advertisement

प्रधान को शिक्षा मंत्री बने रहने का अधिकार नहीं
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पास शिक्षा मंत्री बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब उनकी बात कौन सुनेगा? वेणुगोपाल ने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें