Popup Image
Advertisement

OPTCL में मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती, GATE स्कोर से चयन, 1.77 लाख तक वेतन

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। यह भर्ती GATE 2026 स्कोर के आधार पर की जाएगी। कुल 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें कुछ बैकलॉग पद भी शामिल हैं।

Advertisement

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास GATE 2026 का वैध स्कोर होगा और जिन्होंने इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की हो। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 25 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

जरूरी योग्यता

उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी रखे गए हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित छूट मिलेगी।

Advertisement

इसके अलावा उम्मीदवार को ओडिया भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना भी जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

भर्ती में चयन GATE 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा। केवल 2026 का GATE स्कोर ही मान्य रहेगा।

Advertisement

आवेदन शुल्क

सामान्य और एसईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये तय किया गया है। वहीं आरक्षित वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 590 रुपये रखा गया है। विभागीय कर्मचारियों को शुल्क में छूट दी गई है।

इतना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सहायक प्रबंधक पद पर नियुक्ति मिलने पर वेतनमान 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक रहेगा। कुल सालाना पैकेज करीब 15 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण करें। इसके बाद आवेदन पत्र में जरूरी जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म जमा कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें