Advertisement

Pahalgam Terror Attack: फिल्म फेडरेशन FWICE का पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन का ऐलान

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की बॉलीवुड कमबैक फिल्म अबीर गुलाल अब 9 मई को रिलीज नहीं होगी। न्यूज एजेंसी ANI ने I&B मिनिस्ट्री के सोर्स के हवाले से यह खबर दी है। फिल्म में फवाद के साथ वाणी कपूर लीड रोल में हैं।पुलवामा हमले के बाद पहली बार किसी पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म भारत में रिलीज हो रही थी। उरी हमले और पुलवामा हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया था। लेकिन दोनों ही बार बैन हटा लिया गया था।

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार- थिएटर मालिक अबीर गुलाल की स्क्रीनिंग के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी मेकर्स को दे दी है।पहलगाम हमले के बाद फिल्म फेडरेशन FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने भी आधिकारिक तौर पर पाकिस्तानी कलाकारों को भारत से बैन करने का ऐलान किया है।उन्होंने कहा- भारत के कलाकार अब किसी भी तरह पाकिस्तानी एक्टर्स, सिंगर्स या टेक्नीशियंस के साथ कोई काम नहीं करेंगे। स्टेटमेंट में ये भी साफ किया गया है कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ फिल्म अबीर गुलाल पर भी यह फैसला लागू होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें