घड़ी पर ध्यान दें, वास्तु से वक्त बदल जाता है…

हर व्यक्ति को जीवन में अच्छे-बुरे समय का सामना करना पड़ता है, लेकिन कई बार अपने जीवन में कड़ी मेहनत और प्रयासों के बावजूद बुरा समय हमारा पीछा नहीं छोड़ता है। वास्तुशास्त्र में इसके पीछे कई कारण बताए गए हैं।

घड़ी किस दिशा में नहीं लगानी चाहिए? अगर आपने घर में दक्षिण दिशा की दीवार पर घड़ी लगाई है, तो उसे तुरंत उतार दें। वास्तुशास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि यह दिशा पितरों और यमराज की होती है। ऐसे में दक्षिण दिशा में कभी समय नहीं देखना चाहिए। इससे आपको जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
घड़ी किस दिशा में लगाना शुभ होता है? वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में हमेशा उत्तर, पश्चिम या पूर्व दिशा में ही घड़ी लगानी चाहिए। इन दिशाओं के घड़ी टांगने के लिए शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में शुभता आती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
मुख्य द्वार पर न लगाएं घड़ी- मान्यता है कि घर के दरवाजे के ऊपर कभी भी घड़ी नहीं टांगनी चाहिए। ऐसा करने से घर में आने-जाने वाले लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही, यह धन हानि का कारण भी बन सकता है और इससे नकारात्मकता बढ़ सकती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, घर के मेन गेट पर घड़ी लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इसे आप ऐसे स्थान पर लगा सकते हैं जहां घर में प्रेवश करने पर आपकी घड़ी पर नजर पड़े। लेकिन वह दिशा दक्षिण नहीं होनी चाहिए।
घर में कभी भी न लगाएं ऐसी घड़ी- वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी ऐसी घड़ी नहीं लगानी चाहिए जिसका कांच टूटा हुआ हो। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है और परिवार के सदस्यों की खुशियों पर भी विपरीत असर पडऩे लगता है।
वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ऐसी घड़ी- माना जाता है कि घड़ी खरीदते समय उसकी खूबसूरती के साथ-साथ कुछ अन्य चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी होता। सही आकार की घड़ी घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। गोल, अष्टभुजाकार, अंडाकार और पेंडुलम वाली घड़ी लेना बेहद शुभ माना जाता है।
घड़ी का समय पीछे है, तो जान लें ये बात- अक्सर हम अपनी घड़ी का समय कुछ मिनट आगे या पीछे रख देते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से भी हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि घड़ी का समय कभी भी पीछे नहीं चलना चाहिए। या तो टाइम एकदम सही हो या फिर आप इसे थोड़ा आगे रख सकते हैं। लेकिन भूलकर भी घड़ी को पीछे न चलने दें। इससे हमारी तरक्की रुक सकती है।









