Advertisement

आने वाले बड़े वाहनों को बाहर भेजने की योजना

भारी वाहनों का दबाव चौतरफा रहेगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दो पहिया वाहन भी पार्क कराए जाएंगे

एसपी ने पार्किंग के लिए किया दौरा

Advertisement

नक्शे बनाकर योजना बनाई विभाग ने

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। यातायात विभाग इस बार महाशिवरात्रि के पर्व पर कोई जोखिम लेने को तैयार नहीं है। पिछले साल वाहनों की आवाजाही से लोगों को परेशान होना पड़ा था। इस बार एसपी प्रदीप शर्मा ने यातायात विभाग टीम बना कर न सिर्फ तैयारी की है बल्कि खुद ने भी शहर के उन मार्गों का दौरा किया जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है।

Advertisement


जो वाहन कर्कराज, कलोता समाज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे वही लालपुल टी से बाय-पास होकर इंदौर, भोपाल, देवास की ओर जाएंगे। इसी प्रकार जो वाहन हरिफाटक चौराहा के पास इम्पीरियल होटल के पीछे एवं मन्नत गार्डन की पार्किंग में पार्क होंगे वह वाकणकर ब्रिज होते हुए दाउदखेड़ी की तरफ से बाय-पास होते हुए बाहर जाएंगे। हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग में पार्क होने वाले वाहन नीलगंगा चौराहा से शास्त्री नगर, सिंधी कॉलोनी होते हुए नानाखेड़ा चौराहा से इंदौर, भोपाल, देवास की तरफ जा सकेंगे।

दोपहिया वाहन चालकों के लिए प्लान

इंदौर, देवास, मक्सी रोड से आने वाले समस्त दो-पहिया वाहन कलोता समाज पार्किंग मे खड़े कराए जाएंगे।

इसी प्रकार बडऩगर, आगर एवं नागदा की ओर से आने वाले समस्त दो-पहिया वाहनों को शंकराचार्य चौराहा पर गुरुद्वारा (प्रस्तावित अस्पताल) की भूमि में पार्क कराया जाएगा।

भारी वाहन डायवर्सन प्लान

इंदौर से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि से देवास बाय-पास होकर मारुति शोरूम, सैफी पेट्रोल पंप से श्री सिंथेटेक्सि होते हुए नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

मक्सी से देवास एवं इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को श्री सिंथेटेक्सि से सैफी, मारुति शोरूम से देवास रोड एवं नरवर बाईपास से तपोभूमि होकर इंदौर के लिए भेजा जाएगा।

बडऩगर, नागदा एवं आगर की ओर से आने वाले भारी वाहन मोहनपुरा ब्रिज, माता साडू की बावड़ी, चौपाल सागर होते हुए देवास रोड एवं इंदौर रोड तरफ जा सकेंगे।

एसपी ने कहा- हमें सहयोग चाहिए

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि हमारे शहर के लिए शिवरात्रि बड़ा उत्सव है, त्योहार है। शहर की बनावट पुरानी है। गलियां तंग हैं। वाहनों की संख्या बहुत है। ऐसे में बाहर से भी वाहनों से श्रद्धालुओं का आगमन होगा। यहां यातायात व्यवस्था चुनौती है। हमने इस पर काम किया है। नक्शे बनाए और चिंतन किया कि यातायात को कहां से डायवर्ट करें। शहर के प्रमुख मार्गों पर फोकस किया है। इसलिए हो सकता है लोगों को पैदल यात्रा करना पड़े।

हमें शहर के लोगों का सहयोग चाहिए। अपने वाहन प्रतिबंधित क्षेत्रों में न ले जाएं। पॉइंट पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, लेकिन छोटी गलियों से वाहन चालक फिर उसी पॉइंट पर आ जाते हैं। इसी से व्यवस्था बिगड़ती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यदि हरिफाटक एवं कर्कराज आदि पार्किंग भर जाती है तो इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों को आस्था गार्डन टर्निंग से बाय-पास की तरफ भेजा जाएगा, जहां से चिंतामण ब्रिज होकर लालपुल, मुरलीपुरा होते हुए डायवर्ट रहेंगे।

Related Articles

Write a review